- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Chandigarh Weather Update | Punjab Fog Alert & Temperature Forecast
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब में अगले तीन दिन यानी 27 नवंबर तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम महकमा ने यलो अलर्ट जारी किया है।
चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने का अनुमान है और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, 26 और 27 नवंबर को चंडीगढ़ में भी कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।
वहीं, प्रदेश के रात के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया।
हिमाचल से सटे जिलों में घना कोहरा
राज्य के सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर आज घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह और देर रात हल्के से मध्यम कोहरा भी पड़ सकता है। मौसम महकमा के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात की ठंड बढ़ सकती है। दिन में कोहरा दिखेगा। खासकर खुले मैदानी में यह दिक्कत आएगी। वर्षा के आसार नहीं हैं। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
अब रात के तापमान गिरेंगे
पंजाब और चंडीगढ़ में अब पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। इससे रात के तापमान में कमी आ रही है। अब तापमान दस से कम हो सकते है। हालांकि इस बार अल नीनो का असर भी माना जा रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी विक्षोभ उस प्रकार सक्रिय नहीं हो रहे हैं, जैसी सर्दियों में आशा रहती है। यही वजह है कि अभी तक पंजाब और चंडीगढ़ में कोल्ड डे (शीत दिवस) जैसी स्थिति नहीं बनी है। हालांकि, राजस्थान में मौसम में बदलाव देखने को मिला है और वहां अनेक इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







