चंडीगढ़ में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ी रोकने हेतु प्रशासन ने हाईलेवल कमेटी बनाई है। यह कमेटी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, नकल रोकने, पेपर लीक नेटवर्क पर नजर रखने और परीक्षा के बीच किसी भी गड़बड़ी से निपटने के

केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और NTA महानिदेशक के आर्डर पर चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति बनाई है। तकनीकी शिक्षा सचिव को समिति का नोडल अधिकारी-सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस के IGP नोडल पुलिस अफसर होंगे।

परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति

विज्ञापनIn-Article Banner

कमेटी हर परीक्षा हेतु अलग रणनीति तैयार करेगी। परीक्षा चक्र प्रारंभ होने से कम से कम 15 दिन पहले बैठक होगी। बड़ी परीक्षाओं से पहले भी मीटिंग कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। पेपर लीक करने वाले गिरोहों की गतिविधियों, कदाचार और सुरक्षा संबंधी खतरों पर खुफिया जानकारी जुटाकर कार्रवाई की रणनीति बनाई जाएगी।

CS-DGP और NTA DG के बीच हॉटलाइन

परीक्षाओं के बीच किसी भी गड़बड़ी या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई हेतु चंडीगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और NTA के महानिदेशक के बीच सीधी हॉटलाइन स्थापित की जाएगी। इससे परीक्षा से जुड़ी सूचनाओं पर तुरंत समन्वय और कार्रवाई हो सकेगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट