जालंधर के गोराया और भट्टियां रेलवे स्टेशन के बीच डाउनलाइन पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान हेतु फिल्लौर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोराया रेलवे स्टेशन के नजदीक किलोमीटर नंबर 416 के पास की है। स्टेशन मास्टर (एसएस) गोराया की ओर से रेलवे पुलिस को एक मेमो जारी कर जानकारी दी गई थी कि गोराया और भट्टियां के बीच डाउनलाइन ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची

खबर मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की उम्र लगभग 50 से 55 साल के आसपास प्रतीत हो रही है। महिला के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस ने घटनास्थल पर महिला की जामा तलाशी भी ली, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पहचान हेतु पुलिस ने महिला के हुलिए और कपड़ों की सूचना साझा की है। मृतका ने नीले और सफेद रंग का प्रिंटेड सलवार-सूट पहना हुआ है, जिस पर लाल रंग के फूल बने हुए हैं। GRP इंचार्ज ने मीडिया को दी सूचना इस बारे में सूचना देते हुए गोराया के GRP इंचार्ज प्रेम नाथ ने बताया कि पुलिस को मेमो के ज़रिए सूचना मिली थी कि हापा-जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12476, जो जालंधर से लुधियाना जा रही थी। शव को फिल्लौर सिविल में रखवाया

रेलवे पुलिस ने शव को मौके से उठाकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त हेतु सिविल चिकित्सालय फिल्लौर की मोर्चरी में भेज दिया है। नियमों के तहत शव को अगले 72 घंटों के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट