गोल्फ लिंक, हंबड़ां रोड स्थित मैदान में बीएनआई ग्रेटर पंजाब क्रूसेडर्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट रोड टू ग्लोरी सीजन-6 का समापन ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। प्रतियोगिता एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिवानी गुप्ता के नेतृत्व में कराई गई। फाइनल मुकाबले में गार्डियन्स चैप्टर ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें 9 पुरुष और 2 महिला टीमें शामिल रहीं। तीन दिनों में कुल 23 मुकाबले खेले गए जिसमें 21 पुरुष और 2 महिला मुकाबला थे। खिलाड़ियों की सुविधा और दर्शकों की रुचि बनाए रखने हेतु मुकाबला दिन और रात दोनों समय रखे गए। टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों हेतु खेलों के साथ विभिन्न गेम्स और फन एक्टिविटीज भी आयोजित की गईं। शिवानी गुप्ता ने बताया कि व्यवसायिक उपलब्धियों के साथ फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली भी जरूरी है। उन्होंने महिला टीमों की भागीदारी को सराहते हुए इसे खेल, फिटनेस और आपसी जुड़ाव को बढ़ाने वाला मंच बताया।
रोड टू ग्लोरी सीजन-6 का समापन, गार्डियन्स चैप्टर विजेता
गोल्फ लिंक, हंबड़ां रोड स्थित मैदान में बीएनआई ग्रेटर पंजाब क्रूसेडर्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट रोड टू ग्लोरी सीजन-6 का समापन ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। प्रतियोगिता एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिवानी गुप्ता के नेतृत्व में कराई गई।
EEditor
24 नव॰ 2026, 02:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






