- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Moradabad Train Assault | GRP Jawan Beats Beautician Over Seat; VIDEO
लुधियाना की ब्यूटीशियन की चलती ट्रेन में GRP के सैनिक ने जमकर पिटाई कर दी। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई। महिला जननायक एक्सप्रेस में बिहार के मोतिहारी से लुधियाना लौट रही थी।
महिला के साथ उसकी 3 बेटियां भी थीं। मारपीट में महिला का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गई। घटना 17 नवंबर की है, जिसका 1 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो अब सामने आया है।
आरोपी GRP जवान इस बात से भड़का कि महिला जनरल डिब्बे में सीट पर लेटी थी। वह अपने साथ आई सवारी को वहां बैठाना चाहता था। ब्यूटीशियन का कहना है कि उनकी 4 टिकटें बुक थीं और ये पूरी सीट उनकी थी। उसका BP भी लो था।
ब्यूटीशियन का इल्जाम है कि उनकी बेटी को भी थप्पड़ मारा गया। इसके बाद नजीबाबाद स्टेशन पर चेन पुलिंग कर उन्हें उतार लिया गया और रात भर थाने में बैठाकर झूठे बयान देने की धमकी दी गई।
हंगामे के बीच उनका गहनों और नकदी से भरा बैग भी ट्रेन में ही छूट गया। लुधियाना पहुंचकर पीड़िता ने मेडिकल करवाया है और अब वह स्थानीय जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराएगी।
ट्रेन में हुए हमले की कहानी ब्यूटीशियन की जुबानी
- BP लो था इस कारण लेटी थी: रूबी ने कहा कि "मैं लुधियाना के हैबोवाल में ब्यूटी पार्लर चलाती हूं। 17 अक्टूबर को बिहार के मोतिहारी से अपनी तीन बेटियों के साथ जननायक एक्सप्रेस में आ रही थी। तबीयत खराब होने और बीपी लो रहने के कारण मैं जनरल डिब्बे की सीट पर लेटी थी और बेटियां पास बैठी थीं।"
- सीट को लेकर पुलिस ने जिद की: "मुरादाबाद स्टेशन पर जीआरपी के दो पुलिसकर्मी दो महिलाओं के साथ चढ़े और सीट दिलाने को कहा। एक महिला के पास छोटा बच्चा था तो मेरी बेटी ने उसे सीट दे दी, लेकिन पुलिस वाला दूसरी महिला को भी सीट दिलाने पर अड़ गया।"
- वीडियो बनाने पर छीना मोबाइल: "मैं सीट पर लेटी थी तो पुलिस वाले ने मेरा वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब मैंने भी अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू किया तो उसने मेरा फोन छीन लिया।"
- बेटी को थप्पड़ मारा, सिर फोड़ा: "मेरी बड़ी बेटी ने जब पुलिस वाले से मोबाइल वापस मांगा तो उसने बेटी को थप्पड़ मार दिया। मैंने विरोध किया तो उसने मुझे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और सिर पर किसी नुकीली चीज से वार किया, जिससे खून बहने लगा।"
- नीचे गिराकर पीटा, बेटियों से हाथापाई: "पुलिस वाले ने मुझे नीचे गिरा दिया और मेरे ऊपर चढ़कर मारने लगा। बेटियों ने मुझे बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। बाद में कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव कर हमें बचाया।"
- चेन पुलिंग कर उतारा, बैग छूटा: "नजीबाबाद स्टेशन पहुंचने पर पुलिस वालों ने चेन पुलिंग की और और पुलिस बुलाकर हमें उतार लिया। रात 7 से सुबह 4 बजे तक थाने में बैठाए रखा। इस दौरान हमारा सामान और गहनों वाला बैग ट्रेन में ही छूट गया। छठ पूजा पर जाने के कारण मैं अपने सारे गहने ले गई थी।"
- इंस्पेक्टर ने दी झूठे केस की धमकी: "थाने में जीआरपी इंस्पेक्टर ने धमकी दी कि जैसा हम कहेंगे वैसा बयान दो, वरना पर्चा दर्ज कर अंदर कर देंगे। हम हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन हमारी शिकायत नहीं लिखी गई। उल्टा, वीडियो बनाने वाले यात्रियों पर ही पुलिस ने केस दर्ज कर दिया।"
- बिना पैसे लुधियाना पहुंची, मेडिकल कराया: "मेरे पति की तबीयत खराब थी और हम इमरजेंसी में लौट रहे थे। बैग गायब होने से किराए के पैसे भी नहीं बचे थे। सुबह 4 बजे छूटने पर किसी तरह दूसरी ट्रेन से लुधियाना पहुंची। मैंने मेडिकल करवा लिया है और अब लुधियाना जीआरपी में रिपोर्ट लिखवाऊंगी।"
ट्रेन में हुई हाथापाई के वीडियो में क्या-क्या हुआ, हूबहू पढ़िए
ट्रेन के डिब्बे के गलियारे में जीआरपी वाला आया और उसने रूबी का हाथ पकड़कर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। रूबी की बेटी बचाने बीच में आई। दूसरी बेटी ने उसे पीछे खींचने की कोशिश की। उसकी बेटियां कहती रही मम्मी, सर, सर बदतमीजी कर रहे हो आप। इस दौरान पुलिस कर्मी महिला को नीचे गिरा देता है और खुद उसके ऊपर गिर जाता है।
इस दौरान पुलिस कर्मी महिला पर ताबड़तोड़ हमला करता है। फिर रूबी की बेटी पुलिस कर्मी का कॉलर पकड़कर उसे पीछे धकलने की कोशिश करती है। पुलिस कर्मी उससे अपना कॉलर छुडाने की कोशिश करता है। इसी दौरान दूसरी लड़की पुलिस कर्मी को पीछे से खींचती है। तब तक रूबी उठती है तो उसके सिर से खून निकल रहा होता है। आसपास के यात्री सीटों पर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यात्री फिर उन्हें पकड़ने लगते हैं।
जब महिला को चोट लगती है तो पुलिस कर्मी वहां से खिसकने की कोशिश करते हैं। महिला की एक बेटी ने पुलिस कर्मी के कॉलर को पकड़े रखा जबकी दूसरी उनके रास्ते में खड़ी हो गई। महिला अपना सिर पकड़कर आगे आई और उसने भी पुलिस कर्मी को घेरकर रखा। दूसरा पुलिसकर्मी झुककर उनकी पकड़ छुड़ाने की कोशिश करता है।
दोनों पुलिसकर्मी महिला व उसकी बेटियों से खुद को छुड़ाने की कोशिश करती हैं। इसी बीच आक्रमण करने वाले पुलिस कर्मी की कमीज के बटन खुल जाते हैं। रूबी ने लोगों को बताया कि इसका वीडियो बना दो।
महिला और उसकी बेटियों ने पुलिस कर्मी को नहीं छोड़ा। फिर रूबी ने पुलिस कर्मी को पकड़ा और उससे बताया कि आखिर उसने हमला किया क्यों? दूसरे पुलिसकर्मी के साथ कुछ मुसाफिर भी बीच-बचाव हेतु आगे आते हैं। सैनिक और यात्री बार-बार छोड़ दे, छोड़ दे चिल्लाते हैं।
दूसरा पुलिसकर्मी महिलाओं की उंगलियां मोड़कर पहले जवान का कॉलर छुड़ाने की कोशिश करता है। कोच में भारी भीड़ जमा है और यात्री लगातार रिकॉर्डिंग करते रहे। वहीं कुछ लोग रूबी व उसकी बेटियों को कहती रही कि छोड़ दे गला, छोड़ दे जबकि रूबी कहती रही कि वीडियो बना के रखना।
आखिरकार जवान अपनी शर्ट का कॉलर छुड़ा लेता है, मगर चोटिल महिला और उसकी बेटी अब भी उसका हाथ व डंडा पकड़े रखती हैं। महिला के माथे, चेहरे और हाथों पर खून साफ नजर आता है और वह गुस्से में जवान की ओर देखती है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







