• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Tree Guards Free Trees Trapped In Tiles And Provide Them With Space To Grow; Volunteers Are Employed To Care For 150 Trees.

किसी ने पेड़ों को केवल हरियाली के रूप में देखा तो किसी ने उनमें भी दर्द महसूस किया। इसी संवेदना ने नगर के 27 पर्यावरण प्रेमियों को ऐसी मुहिम से जोड़ दिया जो आज दूसरों के लिए मिसाल बन चुकी है।

समाजसेवी संस्था ‘पीपल फॉर एनवायरनमेंट’ 4 वर्ष से शहर को हरा-भरा बनाने में जुटी है। खास बात यह है कि संस्था के सदस्य अपनी मेहनत की कमाई में से दसवंध निकालकर इस नेक काम पर खर्च करते हैं। मुहिम की शुरुआत जसपाल सिंह, सीए जेपी सिंह और इकबाल सिंह गुलाटी ने की।

तीनों सुबह की सैर पर जाते थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि अनेक पेड़ों के तने लोहे के ट्री गार्ड और इंटरलॉकिंग टाइलों के बीच बुरी प्रकार जकड़े हुए हैं। उन्होंने ट्री गार्ड कटवाए और जड़ों के आसपास से टाइलें हटवाकर पेड़ों को खुलकर बढ़ने की जगह दिलाई।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसके बाद यह छोटी-सी पहल एक बड़े अभियान में बदल गई। धीरे-धीरे सरबजीत सिमू, सुनील अग्रवाल, हरजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, जयबीर सिंह (एसडीओ), दविंदर सिंह ग्रोवर, ओम प्रकाश गुप्ता, कमल डालमिया, पुनीत नागपाल और रुपिंदर बेदी समेत अन्य सदस्य भी इस मुहिम से जुड़ते गए।

अब संस्था पेड़ों को बचाने के साथ नए पौधे लगाने का काम कर रही है। वर्तमान में संस्था लगभग 150 छायादार और फलदार पौधों की नियमित देखभाल कर रही है। संस्था ने पौधों को नियमित पानी देने और उनकी देखभाल हेतु 2 सेवादार रखे गए हैं।

जो पेड़ों को दीमक से बचाने, चूहों के बिलों में दवाई डालने और तनों की जरूरी देखभाल समेत समस्त काम करते हैं। संस्था के करीब 27 सदस्य अपनी कमाई में से दसवंध निकालकर अभियान का खर्च उठाते हैं। दो सेवादारों के वेतन और पेड़ों की देखभाल पर हर माह लगभग 20 हजार रुपए खर्च होते हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट