पंजाब के तरनतारन में गोली मारकर हत्या किए गए 20 वर्षीय सुखराज सिंह का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच भाजपा के हलका तरनतारन इंचार्ज तथा पूर्व जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू भी शामिल हुए।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और सुखराज सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हत्याकांड की निष्पक्ष छानबीन कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

हरजीत सिंह संधू ने सुखराज सिंह की मां और बहन से मिलकर उनका दुख साझा किया। उन्होंने बताया कि 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या होना बेहद दुखद है। इस घटना से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल वक्त में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापनIn-Article Banner

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हेतु उठाएंगे आवाज

संधू ने कहा कि वह परिवार के बेटे को वापस नहीं ला सकते, मगर उनके दुख को बांटने और न्याय दिलाने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को इंसाफ दिलाने हेतु हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि प्रकरण की गहराई से पड़ताल की जाए और वारदात में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने बताया कि छानबीन में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए और परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया जाना चाहिए।

बोले- अपराधियों में कानून का डर होना जरूरी

हरजीत सिंह संधू ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि कानून का राज कायम करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के जीवन जी सकें।

उन्होंने कहा कि सिर्फ बयानबाजी से लोगों को सुरक्षा का एहसास नहीं कराया जा सकता। इसके लिए धरातल पर ठोस कार्रवाई जरूरी है, जिससे अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा हो।

भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

अंतिम संस्कार के बीच हरप्रीत सिंह शिंदबाज, चरणजीत सिंह खालसा, दिनेश जोशी, रोहित शर्मा, अमन अरोड़ा, अवतार सिंह बंटी, मेजर सिंह, काबल सिंह, निशान सिंह, सुरजीत सिंह सागर, हरजीत सिंह कंग और लक्की जोशी सहित भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट