- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar NHM Employees Strike | Protest CM Health Minister Effigy Burn
जालंधर में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत काम कर रहे कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 13वें दिन भी जारी रही। इसके चलते जिले भर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
लंबे वक्त से लंबित मांगों को लेकर सरकार के अनदेखी भरे रवैये से नाराज कर्मियों ने रोष स्वरूप सीएम और सेहत मंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को सरकार और सेहत महकमा के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठा रहे हैं, परंतु अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
कई बैठकें हुईं, किंतु हर बार आश्वासन ही मिला यूनियन की राज्य प्रधान संदीप कौर बरनाला ने कहा कि सरकार के साथ विभिन्न स्तरों पर अनेक बार बैठकें हो चुकी हैं और हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। कर्मचारी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु कल्याण कमेटी के गठन का भरोसा भी दिया गया था, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।
उन्होंने उम्मीद जताई कि 25 नवंबर को होने वाली आगामी मीटिंग में सरकार महज आश्वासनों तक सीमित रहने के बजाय समयबद्ध तरीके से ठोस निर्णय लेगी।
25 की मीटिंग में नतीजा नहीं निकला तो संघर्ष तेज होगा जिला प्रधान डॉ. पंखुड़ी ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए बताया कि यदि 25 नवंबर की बैठक में मांगों पर कोई सार्थक नतीजा नहीं निकला, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। ऐसी हालत में पंजाब सरकार के एक बड़े कैबिनेट मंत्री के आवास के बाहर पक्का मोर्चा लगाकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मी अपने हकों हेतु एकजुट हैं और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शन जारी रहेगा। इस घटनास्थल पर डॉ. विपन, डॉ. कमल, डॉ. पंकज, सीएचओ तनवी और परमवीर सहित अन्य मुलाजिम मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







