- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Mohali Police Remand | Gangster Ravinder Singh Kali Extortion Case
मोहाली में तीन घरों पर फायरिंग और 5-5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार किया गया है।
मोहाली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लेकर आई। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के पश्चात उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब उससे फायरिंग की वारदातों और आरोपियों से संपर्क को लेकर पूछताछ करेगी। पहले गिरफ्तार किए गए शूटर्स और उनके मददगारों ने पूछताछ में काली के इशारे पर वारदातें करने की बात कही थी।
तीन घरों पर फायरिंग के मामलों में पूछताछ
मोहाली पुलिस के अनुसार, बुड़ैल जेल में बंद रविंदर सिंह उर्फ काली को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे फेज-10 और सेक्टर-104 समेत तीन घरों पर हुई फायरिंग के मामलों में पूछताछ करेगी। इन मामलों में पहले गिरफ्तार किए गए शूटर्स और उनके मददगारों ने पूछताछ के बीच बताया था कि वे जेल में बंद काली के संपर्क में थे और उसके कहने पर वारदातों को अंजाम दिया गया।
उस वक्त मोहाली के एसएसपी वरुण शर्मा ने दावा किया था कि जेल से गैंग चलाया जा रहा है। हालांकि, चंडीगढ़ के एसएसपी ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए सबूत पेश करने को बताया था।
विदेश में बैठे कुलवीर ने मांगी थी फिरौती
पुलिस के मुताबिक, विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू ने तीनों फायरिंग की घटनाओं से पहले पीड़ितों से 5-5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने उनके घरों को निशाना बनाया।
पहली वारदात 4-5 सितंबर की रात फेज-10 में हुई थी। यहां संजय जुडेजा के घर पर फायरिंग की गई। इसके पश्चात 7 सितंबर को उनके पार्टनर बलजीत सिंह के घर को निशाना बनाया गया। तीसरी घटना 14 सितंबर को सेक्टर-104 में हुई, जहां जगदीप सिंह मान के घर पर गोलियां चलाई गईं। इसी बीच घर में काम कर रहा सचिन गोली लगने से घायल हो गया था।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







