पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस ने सोमवार को विशेष तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने गांव बजिदपुर में अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर संदिग्ध लोगों और ठिकानों की जांच की।

अभियान की अगुवाई डीआईजी क्राइम पंजाब सरबजीत सिंह और एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने की।

अलग-अलग टीमों ने की तलाशी

विज्ञापनIn-Article Banner

डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान के बीच पुलिस की अलग-अलग टीमों ने ग्राम बजिदपुर के हॉट स्पॉट इलाकों की घेराबंदी की।

इसके बाद संदिग्ध लोगों और ठिकानों की तलाशी ली गई। अभियान की अगुवाई डीआईजी क्राइम पंजाब सरबजीत सिंह और एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने की।

एसएसपी बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि जिले में तलाशी अभियान और नाकाबंदी आगे भी जारी रहेगी।

नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अभियान में सहयोग करने और नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट