- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Heroin Seizure | 3 Smugglers Arrested In Ajnala
अमृतसर के अजनाला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआई स्टाफ की टीम ने ग्राम पंजगराइयां निज्जरां के पास बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.5 किलो हेरोइन बरामद की है। तीनों आरोपी अमृतसर के नारायणगढ़ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी खेप किसी अन्य तस्कर को सौंपने जा रहे थे।
बाइक पर जा रहे थे तीनों आरोपी, बोरे से मिली खेप
सीआई स्टाफ की टीम गांव पंजगराइयां निज्जरां के पास पड़ताल कर रही थी। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। उनके पास पीले रंग का एक बोरा था। पुलिस ने बोरे की जांच की तो उसमें से 17.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके पश्चात तीनों युवकों को घटनास्थल पर हिरासत में ले लिया गया।
ड्रोन से सीमा पार खेप आने की आशंका
सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त हेरोइन की खेप किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने जा रहे थे। प्रारंभिक छानबीन में आशंका है कि यह खेप पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप किसने भेजी थी और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही सीमा पार के तस्करों और स्थानीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी छानबीन की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







