मोगा पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 175 ग्राम हेरोइन और 100 ग्राम आइस बरामद हुई है। तस्कर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस ने यह कार्रवाई निहाल सिंह वाला, धर्मकोट और बाघापुराना थाना क्षेत्रों में की। एक अभियुक्त को गुप्त जानकारी के आधार पर बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर जाते वक्त पकड़ा गया।

दो अन्य आरोपियों को धर्मकोट इलाका में गश्त के बीच गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापनIn-Article Banner

निहाल सिंह वाला में सबसे बड़ी बरामदगी

थाना निहाल सिंह वाला के थानेदार रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी।

इसी बीच मिली गुप्त जानकारी के आधार पर टीम ने बिना नंबर के मोटरसाइकिल को रोककर परमिंदर सिंह निवासी गांव बुट्टर की तलाशी ली। उसके कब्जे से 120 ग्राम हेरोइन और 100 ग्राम आइस बरामद हुई।

धर्मकोट में दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना धर्मकोट की थानेदार वीरपाल कौर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थीं। इसी बीच पुलिस ने सपनदीप सिंह उर्फ मन्ना निवासी जलालाबाद पूर्वी और बलविंदर सिंह उर्फ काला निवासी गांव नूरपुर हकीमा को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

बाघापुराना में एक आरोपी से 20 ग्राम हेरोइन मिली

थाना बाघापुराना के मुख्य अधिकारी जनक राज ने बताया कि सहायक थानेदार बिंदरपाल कौर ने पुलिस टीम के साथ गश्त के बीच सतनाम सिंह उर्फ प्रिंस निवासी ग्राम बुर्ज लद्धा सिंह वाला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने समस्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की कोशिश की जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट