- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga Medical Store Licence Suspension | Drug Control Administration Crackdown
मोगा में पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ मुहिम के तहत मोगा जिले में नशे की सप्लाई चेन तोड़ने और नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया के निर्देशों पर ड्रग कंट्रोल विभाग द्वारा जिले भर के मेडिकल स्टोरों और दवा बिक्री से जुड़े अन्य संस्थानों की लगातार छानबीन की जा रही है।
इस सघन अभियान के तहत 1 मार्च 2025 से 30 सितंबर 2026 तक जिले में करीब 1800 निरीक्षण किए गए, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 48 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि 5 लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिए गए हैं।
31.61 लाख की दवाइयां जब्त, 7 पर एफआईआर
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जांच के बीच टीमों ने कुल 18 जब्ती संबंधी कार्रवाइयां कीं, जिनमें 16 लाइसेंसधारी और 2 बिना लाइसेंस के अवैध रूप से दवा बेचने वाले मामले शामिल हैं।
इन कार्रवाइयों में कुल 31,61,576 रुपये कीमत की प्रतिबंधित व नशीली दवाइयों की रिकवरी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त, नशीले पदार्थों की बरामदगी और अन्य गंभीर कानूनी उल्लंघनों के मामलों में पुलिस व महकमा ने एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत 7 एफआईआर भी दर्ज करवाई हैं।
युवाओं के भविष्य को बचाना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
डीसी सागर सेतिया ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ इस मुहिम को मात्र कानून-व्यवस्था के मुद्दे तक सीमित न रखकर सामाजिक सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ी एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई के मुख्य स्रोतों को जड़ से बंद करना और नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







