- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- 200 Units Of Blood Donated At Nirankari Bhawan, Youth Showed Enthusiasm
निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित निरंकारी भवन में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 200 यूनिट रक्तदान किया गया। समाज सेवक संजय सागर गुप्ता ने ब्लड डोनर्स को सर्टिफिकेट बांटे।
संजय सागर गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट समाज सेवा में सराहनीय कार्य कर रहा है। मेडिकल कैंप के अलावा ट्रस्ट की ओर से पौधारोपण, सफाई अभियान और सामूहिक आनंद कारज जैसे सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। रविवार को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चले इस कैंप में युवाओं में उत्साह रहा।
मिशन की मुहिम "रक्त नाड़ियों में बहे, न कि नालियों में’ के तहत आयोजित इस कैंप में सभी ब्लड डोनर्स को रिफ्रेशमेंट दी गई। इस मौके पर सेवा दल के इंचार्ज सचिन वोहरा भी मौजूद थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







