अमृतसर| श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को अब तक का सबसे निकम्मा प्रधान करार दिया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि एसजीपीसी के इतिहास में इससे ज्यादा निकम्मा कोई अन्य प्रधान न हुआ है और संभवता न होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधान से आशा ही क्या रखी जा सकती है जो कहते हैं कि एसजीपीसी में 12-15 घोटाले होना आम बात है। उन्होंने कहा कि धामी के कार्यकाल में सरायों में बलात्कार हो रहे हैं। बलात्कार करने वाला कोई अन्य नहीं बल्कि एसजीपीसी से संबंधित अफसर और सदस्य ही हैं। भाई गुरदास हाल में बलात्कार मामले में उपसचिव को हटाने की मांग करते हुए इसकी निष्पक्ष छानबीन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे कलंकित अधिकारियों को सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था में बने रहने का कोई अधिकार ही नहीं है। धामी को उक्त उपसचिव को तुरंत एसजीपीसी की नौकरी से फारिग कर घर भेज देना चाहिए।
एड. ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने धामी को सबसे निकम्मा प्रधान समझौता दिया
अमृतसर| श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को अब तक का सबसे निकम्मा प्रधान करार दिया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि एसजीपीसी के इतिहास में इससे ज्यादा निकम्मा कोई अन्य प्रधान न हुआ है और संभवता न होगा।
EEditor
23 नव॰ 2026, 07:04 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






