जालंधर यूथ कांग्रेस समेत पंजाब के यूथ कांग्रेसी आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ पंजाब यूथ कांग्रेस ने AAP सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यूथ कांग्रेस की ओर से जारी वक्तव्य में इल्जाम लगाया गया है कि रोजगार के वादे के साथ सत्ता में आई आप सरकार पंजाब के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। संगठन ने कहा कि 19 नवंबर 2026 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पीसीएस (PCS) और संबद्ध सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक ने प्रशासनिक नाकामी को उजागर कर दिया है।

90 हजार कैंडिडेट का भविष्य दांव पर लगाया यूथ कांग्रेस का दावा है कि 751 उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग में एक से अधिक रोल नंबर, पात्रता नियमों में बदलाव और पारदर्शिता की कमी जैसी गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं, जिससे 90 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब के हकदार युवाओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को समायोजित करने हेतु आयोग की प्रक्रिया में हेरफेर किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस प्रधान को अरेस्ट करना लोकतंत्र विरोधी संगठन के अनुसार, 19 नवंबर को पटियाला स्थित पीपीएससी मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम शर्मा (शुभी) और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजना लोकतंत्र पर सीधा आक्रमण है। जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता ने कहा कि वर्षों से सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था मिलनी चाहिए, और नेताओं की गिरफ्तारी से यूथ कांग्रेस युवाओं के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी। डिटेन किए गए यूथ कांग्रेसियों की बिना शर्त रिहाई की मांग इस प्रदर्शन के जरिए यूथ कांग्रेस ने PPSC भर्ती मामले की स्वतंत्र जांच कराने, गिरफ्तार किए गए प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा समेत सभी कार्यकर्ताओं की तुरंत बिना शर्त रिहाई करने और हाईकोर्ट के समक्ष उठाए गए सवालों पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से आरंभ होगा, जिसमें जालंधर शहरी इकाई के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट