- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Prabhatpheri Dedicated To Prakash Parv, Sangat Praised Guru Sahib With Shabad Kirtan
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभातफेरियां निकाली गई। यह प्रभातफेरी रणजीत एवेन्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गुरुद्वारा सरब सांझी गुरुवाणी में 24 नवंबर तक निकाली जा रही हैं। इसी श्रृंखला के तहत रविवार को भी प्रभातफेरी निकाली। इसमें संगत द्वारा चाय-पकौड़े की सेवा की गई और शबद-कीर्तन किया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक गुरुदेव सिंह जोहल, प्रधान ज्ञानी मंगल सिंह, वित्त सचिव गुरदीप सिंह भाटियां, मेंबर अमरीक सिंह, रणजीत सिंह, दलजीत सिंह, जसदीप सिंह, हरभजन सिंह लांबा उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रभजोत कौर राजा, सुखजोत और सतीश कुमार शर्मा ने भी खास तौर पर शामिल होकर वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ज्ञानी मंगल सिंह ने कहा कि कि गुरुद्वारा साहिब में 29 नवंबर को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। रात 7 से 9:30 बजे तक धार्मिक समागम के बीच कीर्तन होगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







