मानसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रैली की सूचना देते आम आदमी पार्टी के नेता।

आम आदमी पार्टी 26 नवंबर को मोगा जिले के ग्राम मटवाणी में ‘खुशहाल पंजाब’ रैली आयोजित करेगी। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे।

पार्टी नेताओं के मुताबिक, इस रैली के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज किया जाएगा। रैली को लेकर मानसा में पार्टी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने पंजाब भर से लोगों को रैली में पहुंचने का न्योता दिया। रैली में महिलाओं के सम्मान, युवाओं के रोजगार और उन्हें खेलों से जोड़ने जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

विज्ञापनIn-Article Banner

मानसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह भुच्चर और बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुध राम ने जानकारी दी कि 26 नवंबर को मोगा जिले के गांव मटवाणी में रैली होगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने लोगों से किए गए सभी वादे पूरे कर दिए हैं। उनके मुताबिक, रैली का उद्देश्य पंजाब को खुशहाल बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाना है।

महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाएंगे

पार्टी नेताओं ने कहा कि रैली में माताओं-बहनों के सम्मान के लिए योजना, युवाओं को रोजगार देने और उन्हें खेलों से जोड़ने जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि मानसा जिले से हजारों लोग रैली में शामिल होंगे। साथ ही पंजाब के लोगों से भी बढ़-चढ़कर रैली में पहुंचने की अपील की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट