पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार, भाजपा-अकाली दल के संभावित गठबंधन और कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर खुलकर बात की। पायलट ने दावा किया कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस राज्य में बेहतर विकल्प बनकर उभरेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साहब ने पिछले 5 सालों में केवल चुटकुले ही सुनाए हैं और हर मुद्दे पर हंसी-मजाक किया है। सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब उनके विधायकों पर से भी लोगों का विश्वास खत्म हो चुका है। 5 पॉइंट्स में पढ़ें क्या बोले सचिन पायलट…
अमृतसर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट:बोले- CM सिर्फ चुटकुले सुनाते हैं, हर मुद्दे पर मजाक किया; AAP सरकार का इकबाल समाप्त
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार, भाजपा-अकाली दल के संभावित गठबंधन और कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर खुलकर बात की।
EEditor
23 नव॰ 2026, 03:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






