हिमाचल के मंडी जिले में ब्रिटेन से बारात पहुंची। दूल्हा अपने परिवार और दोस्तों के साथ हिमाचल आया और करसोग के कुटी ग्राम में रविवार को पूरे पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई।

विदेशी बारातियों ने इस जश्न में ऐसा रंग जमाया कि हर कोई देखता रह गया। पहाड़ी नाटी हो या हिंदी गाने, विदेशी मेहमान हर धुन पर जमकर थिरके।

कुछ बाराती हाथों में बीयर की बोतलें लेकर भी डांस करते नजर आए। अब शादी के वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

इनमें बाराती हिमाचली परिधानों के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर बारातियों ने जमकर डांस किया। किसी ने हिमाचली धुनों पर कदम मिलाए तो कोई हिंदी गानों पर झूमता नजर आया।

शादी हेतु पैतृक गांव चुना

विदेश में रहने के बाद भी इस जोड़े ने अपनी शादी हेतु दुल्हन के पैतृक गांव करसोग के कुटी को चुना। दूल्हा अपने परिवार और दोस्तों के साथ ब्रिटेन से हिमाचल पहुंचा। यहां स्थानीय परंपराओं से शादी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जर्मनी में आरंभ हुई लव स्टोरी, शादी हेतु चुना हिमाचल

दुल्हन के पिता लवेश्वर चौहान के अनुसार उनकी बेटी नेहा 6 साल से जर्मनी में है और अभी वह एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। जिस यूनिवर्सिटी में नेहा अभी प्रोफेसर है, उसी से पीएचडी की पढ़ाई की है।

उन्होंने ने बताया कि उनका दामाद पेशे से इंजीनियर है। लवेश्नर चौहान ने कहा कि हिमाचली से यहां के रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का आइडिया दोनों का था।

उन्होंने जानकारी दी कि शादी कार्यक्रम में 26 विदेशी मेहमान आए थे। अब विदाई हो गई है। लड़की के पिता लवेश्वर चौहान रिटायर प्रिंसिपल है और वर्तमान में पंचायत प्रधान भी है।

हिमाचली टोपी और सेहरे में सजा ब्रिटिश दूल्हा

शादी में ब्रिटिश दूल्हे का पारंपरिक हिमाचली अंदाज भी आकर्षण का केंद्र रहा। दूल्हे ने सिर पर हिमाचली टोपी पहनी और सेहरा सजाया। विदेशी मेहमान भी पारंपरिक पगड़ियां पहनकर शादी के जश्न में शामिल हुए।

पहाड़ी संगीत और हिंदी गानों पर सभी ने जमकर डांस किया। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक साथ नाचते नजर आ रहे हैं। एक खास पल में दोनों को पारंपरिक पालकी में बैठाकर ले जाते हुए भी देखा गया।

पालकी से लेकर पहाड़ी नाटी तक, हर अंदाज बना आकर्षण

इस शादी की खासियत सिर्फ ब्रिटेन से आई बारात नहीं रही, बल्कि विदेशी मेहमानों का हिमाचली संस्कृति को अपनाने का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

पारंपरिक ढोल की थाप, हिमाचली टोपी, पगड़ियां, सेहरा, पालकी और पहाड़ी नाटी ने इस शादी को यादगार बना दिया। अब सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी के वीडियो खूब देखे और शेयर किए जा रहे हैं।

विवाह कार्यक्रम के PHOTOS..

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट