पठानकोट में एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बनी 2 दुकानों से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें ट्रक चालक नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। वहीं, उसके शरीर पर चोटों के निशान भी दिख रहे हैं। दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी।

साईं स्पेयर्स की दुकान में घुस गया रविवार रात करीब एक बजे ट्रक (PB-23-M-8138) ने पहले अग्रवाल स्टील इंडस्ट्रीज के रिकोर मैट्रेस शोरूम के बाहर बने शेड को नुकसान पहुंचाया और फिर साईं स्पेयर्स की दुकान में घुस गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

इमारत के कई हिस्से क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला प्रत्यक्षदर्शियों अमित, रोहित और ओम प्रकाश के मुताबिक, ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे स्थित साईं स्पेयर्स दुकान का शेड, शटर और प्रमुख बीम बुरी प्रकार क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि आगे के लेंटर को भी नुकसान पहुंचा है।

हादसे में एक व्यक्ति के पैर की उंगली में चोट लगी गनीमत यह रही कि घटनास्थल पर फोम के बंडल और गैस वेल्डिंग की टंकी रखी होने के बाद भी कोई विस्फोट या आगजनी नहीं हुई, अन्यथा नुकसान और भी भयावह हो सकता था। इस हादसे में एक व्यक्ति के पैर की उंगली में चोट आई है।

चालक पर नशे में होने का इल्जाम घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का गंभीर इल्जाम लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मलकपुर-सुंदरचक मार्ग सिंगल रोड (संकरा) है, जिसके कारण यहां वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि जरा-सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।

नुकसान के आकलन और कार्रवाई का इंतजार दुकानदारों ने क्षतिग्रस्त इमारत की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुल आर्थिक नुकसान का सही अंदाजा सर्वेयर के निरीक्षण के बाद ही लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट