- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Punjab Beadbi Kanoon Meeting | Sri Akal Takht Government Committee Amritsar
अमृतसर में बेअदबी रोकथाम कानून को लेकर चल रहे विवाद के बीच पंजाब सरकार की ओर से गठित सिख तालमेल कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब की माहिर कमेटी से बातचीत करने की भावुक अपील की है। कमेटी ने कहा कि कानून में जो भी कमियां या एतराज हैं, उन्हें आपसी बातचीत स
संशोधनों पर श्री अकाल तख्त साहिब और SGPC को एतराज
दरअसल, 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026' में किए गए संशोधनों पर श्री अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी ने एतराज जताए थे। इसके बाद सरकार और श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से अलग-अलग कमेटियां बनाई गईं, ताकि वार्ता के जरिए विवाद का समाधान निकाला जा सके। हालांकि, अब तक दोनों कमेटियों के बीच बैठक नहीं हो पाई है।
सोमवार को अमृतसर के सर्किट हाउस में सिख तालमेल कमेटी की बैठक हुई, लेकिन माहिर कमेटी का कोई सदस्य इसमें शामिल नहीं हुआ। यह तीसरी बार है, जब माहिर कमेटी बैठक में नहीं पहुंची।
मीटिंग के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा के संत बाबा सेवा सिंह के प्रतिनिधि भूपिंदर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख ज्ञानी हरनाम सिंह और रिटायर्ड जस्टिस साजिद पाल सिंह ने कहा कि उनका किसी भी सरकार के साथ राजनीतिक रिश्ते नहीं है। वे भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाने के पक्ष में हैं।
कमेटी ने जानकारी दी कि 13 नवंबर की आंतरिक मीटिंग के पश्चात 18 और 23 नवंबर को बातचीत के लिए तारीख तय की गई थी। सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अफसर एडिशनल सेक्रेटरी लखबीर सिंह के माध्यम से ईमेल और व्यक्तिगत रूप से तीन बार निमंत्रण भेजा गया, परंतु कोई सदस्य नहीं पहुंचा।
कमेटी ने कहा कि माहिर कमेटी अगर श्री अकाल तख्त साहिब या किसी अन्य स्थान पर बैठक करना चाहती है तो वे वहां भी जाने को तैयार हैं।
कानून में संशोधनों पर रोक लगाने की मांग के सवाल पर सदस्यों ने कहा कि यह उनके अधिकार इलाका में नहीं है। 31 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी पत्र में भी ऐसी कोई पूर्व शर्त नहीं रखी गई थी। वहीं, कानून में इस्तेमाल किए गए 'कस्टोडियन' शब्द पर उठे विवाद को लेकर रिटायर्ड जस्टिस साजिद पाल सिंह ने कहा कि इस पर भी बातचीत से समाधान निकाला जा सकता है।
चुनाव आचार संहिता से पहले सहमति बनाने की अपील
कमेटी के सदस्यों ने चिंता जताई कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले दोनों कमेटियों के बीच सहमति बनना आवश्यक है। अगर समय रहते रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी गई तो कानून में आवश्यक संशोधन अटक सकते हैं और बेअदबी के दोषियों को सख्त सजा दिलाने का मकसद प्रभावित हो सकता है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







