- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Mock Drill: Air Raid Siren And Blackout Exercise On Nov 27
चंडीगढ़ में आपातकालीन हालत से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु प्रशासन 27 नवंबर को सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज करेगा। इसमें ब्लैकआउट अभ्यास भी शामिल होगा।
शाम 7 बजे शहर के समस्त 35 चिह्नित स्थानों पर एयर रेड वॉर्निंग सायरन बजाए जाएंगे। इस अभ्यास के जरिए प्रशासन और संबंधित एजेंसियां आपात स्थिति में अपनी प्रतिक्रिया और तैयारियों को परखेंगी।
प्रशासन के अनुसार, शाम 7 बजे सबसे पहले 2 मिनट तक हाई-लो पिच का सायरन बजेगा। इसके बाद 20 मिनट तक मॉक एक्सरसाइज चलेगी। इसी बीच समस्त महकमा और संबंधित एजेंसियां अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार काम करेंगी। अभ्यास समाप्त होने पर 2 मिनट तक हाई पिच का सायरन बजाया जाएगा।
सायरन सुनकर घबराएं नहीं, निर्देशों का करें पालन चंडीगढ़ प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सायरन सुनकर घबराएं नहीं। यह सिर्फ मॉक एक्सरसाइज का हिस्सा होगा। लोगों से ड्यूटी पर तैनात अफसरों का सहयोग करने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
प्रशासन ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य नगर में सिविल डिफेंस व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को जांचना है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







