- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Punjab NHM Employees Strike | Protest In Pathankot & Government Meeting
पंजाब में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 14वें दिन भी जारी रही। कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया और चंडीगढ़ स्थित एनएचएम मुख्यालय के बाहर धरना दिया। कर्मचारियों का दावा है कि हड़ताल की वजह से स
पठानकोट जिले में करीब 4,500 आंगनबाड़ी और स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य पड़ताल पर भी असर पड़ने की बात कही गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 25 नवंबर को पंजाब सरकार के साथ होने वाली बैठक के पश्चात यूनियन आगे की रणनीति तय करेगी।
18 वर्ष से ठेके पर काम करने का दावा
डॉ. विने कुंडल ने बताया कि कर्मचारी 13 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा करती है, जबकि कर्मियों की हड़ताल की वजह से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
डॉ. सीमा हीर ने बताया कि हड़ताल का असर गांवों के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की ओपीडी, आयुर्वेदिक ओपीडी, टीबी स्क्रीनिंग, आईडीएसपी, स्कूल हेल्थ स्क्रीनिंग और टीकाकरण पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब में एनएचएम के लगभग 9,200 मेडिकल, पैरामेडिकल और कार्यालय मुलाजिम पिछले 18 वर्षों से कम वेतन पर काम कर रहे हैं और अब भी ठेके पर सेवाएं दे रहे हैं। उनके मुताबिक, पिछले लगभग पांच वर्षों में यूनियन और पंजाब सरकार के बीच 57 से 58 बैठकें हो चुकी हैं, किंतु कर्मचारियों को अब तक आश्वासन ही मिले हैं।
सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का इल्जाम
जिला प्रधान और स्टेट कमेटी सदस्य दीपिका रानी ने बताया कि सत्ता में आने से पहले सरकार के नेताओं ने कर्मियों के धरनों में शामिल होकर उन्हें नियमित करने का भरोसा दिया था। परंतु करीब पौने पांच साल बीतने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन घर-घर जाकर सरकार के खिलाफ पर्चे बांटेगी। दीपिका रानी के अनुसार, 25 नवंबर को पंजाब सरकार के साथ होने वाली बैठक में यदि कोई सार्थक निर्णय नहीं हुआ तो कर्मचारी उसी दिन से भूख हड़ताल प्रारंभ कर देंगे। इसके अतिरिक्त 27 नवंबर को संगरूर में महारैली की जाएगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







