जालंधर | पटियाला में हुई पंजाब स्टेट बेंच प्रेस प्रतियोगिता में साहिल शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 74 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल ने 150 किलोग्राम बेंच प्रेस लगाकर पहला स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ उनका चयन केरल में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप हेतु भी हो गया है, जहां वह पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। साहिल शर्मा ने बताया कि वे पहले भी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आयोजित कई राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। साहिल ने खुद को शुद्ध शाकाहारी बताया और कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को जिम से जोड़ना उनका मुख्य लक्ष्य है।