जालंधर | डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफए) ने पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन से संबद्ध रहते हुए फुटबॉल को बढ़ावा देने के तहत लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर की गवर्निंग काउंसिल के सेक्रेटरी जसपाल सिंह बड़ैच को डीएफए का पैट्रन नियुक्त किया है। एसोसिएशन खेल को प्रोत्साहित करने हेतु नियमित रूप से फुटबॉल मुकाबले आयोजित करती है। डीएफए के प्रेसिडेंट मनमोहन सिंह ने बड़ैच की नियुक्ति की सूचना दी। इस अवसर पर इंदरजीत सिंह (साबका प्रेसिडेंट, डीएफए), डॉ. रछपाल सिंह संधू (प्रिंसिपल, लायलपुर खालसा कॉलेज), उदयवीर सिंह बड़ैच, रमेश लाल (खजांची, डीएफए) और वरणदीप (जॉइंट सेक्रेटरी, डीएफए) उपस्थित रहे।