- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Mayor World School Won The Overall Trophy
संस्कृति केएमवी स्कूल में सहोदया अंतर-विद्यालय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) का कार्यक्रम किया गया। विषय जैसे-जैसे मशीनें ज्यादा बुद्धिमान हो रही हैं, क्या मानव बुद्धिमत्ता अपना महत्त्व खो रही है रहा। प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, तकनीकी विकास और मानव बुद्धिमत्ता की प्रासंगिकता पर पक्ष-विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए।
आयोजन का मकसद विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, प्रभावशाली अभिव्यक्ति, भाषायी दक्षता और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना बताया गया। प्रतिभागियों के तर्क, उदाहरण, प्रतिवाद और त्वरित प्रत्युत्तर देने की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया गया। निर्णायक मंडल में दीपक मेहता और डॉ. सिमरन सिद्धू शामिल रहे। परिणामों में मेयर वर्ल्ड स्कूल ने ओवरऑल टीम ट्रॉफी जीती, जिसे आरव ठाकुर और प्रणवी ग्रोवर ने प्रतिनिधित्व किया।
आरव ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ प्रतिवाद और एसटीएस वर्ल्ड स्कूल के दलजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। व्यक्तिगत श्रेणी में तक्षदीप सिंह प्रथम, देवांशी द्वितीय और विहान जुनेजा तृतीय रहे। प्रधानाचार्य रचना मोंगा ने विजेताओं का हौसला बढ़ाया।







