- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Weather Update | Punjab Fog Alert & Temperature Drop
पंजाब के 13 जिलों में आज कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम महकमा ने 28 नवंबर तक चेतावनी जारी की है। हालांकि, चंडीगढ़ में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। दूसरी तरफ, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे कम तापमान फरीदकोट में 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे रहा। यहां तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस शहर (मोहाली), पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।
9 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे उत्तर दिशा यानी पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। 9 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। फरीदकोट 7.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि बठिंडा में 7.6 डिग्री, पठानकोट में 8.3 डिग्री, लुधियाना में 8.4 डिग्री, शहीद भगत सिंह नगर में 8.4 डिग्री, फिरोजपुर में 9.4 डिग्री, पटियाला में 9.4 डिग्री और होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
3 दिसंबर तक बारिश के आसार नहीं मौसम महकमा के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी बीच वर्षा के आसार नहीं हैं। उत्तरी और पूर्वी पंजाब में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री, जबकि बाकी हिस्सों में 26 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।
मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक पंजाब हेतु मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।







