लुधियाना| पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा आरंभ की गई जवानी संभाल यात्रा के तहत हलका आत्म शहर में कांग्रेस की साइकिल यात्रा के दूसरे दिन आयोजन आयोजित किया गया। कांग्रेस के हलका इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल की अगुवाई में निकाली गई यात्रा में पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू विशेष रूप से शामिल हुए। साइकिल यात्रा वार्ड नंबर 51, मॉडल टाउन से प्रारंभ हुई, जिसमें कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राणा गुरजीत सिंह और भारत भूषण आशू ने बताया कि नशा पंजाब की बड़ी समस्या बन चुका है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। कमलजीत सिंह कड़वल ने बताया कि आत्म शहर में मिल रहा समर्थन मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से लोगों की नाराजगी को दर्शाता है। इसी बीच बीबी रणदीप कौर टोहड़ा ने विशेष सहयोग दिया और ईश्वर जोत सिंह चीमा सहित आदि मौजूद रहे।