मोगा जिले में आयोजित ‘खुशहाल पंजाब’ रैली के पश्चात सरकारी कर्मियों की ड्यूटी से जुड़ा एक पत्र सामने आया है, जिसमें ब्लॉक विकास एवं पंचायत विभाग के पांच कर्मियों को रैली के प्रबंधों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पत्र वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना रोड स्थित ग्राम मटवाणी में यह रैली आयोजित की गई थी। जिला ब्लॉक विकास और पंचायत विभाग, मोगा की तरफ से कार्यालय आदेश नंबर 332, 33 के तहत यह पत्र जारी किया गया था। आदेश में जेई तलविंदर सिंह और पंचायत विकास अधिकारी सुखमंदर सिंह को रैली स्थल पर मौजूद रहकर इंतजामों की देखरेख करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त ब्लॉक कार्यालय के सेवादार जसवीर सिंह को पंडाल में कुर्सियां लगाने व सफाई व्यवस्था संभालने, जबकि माली अजमेर सिंह और ड्राइवर जगजीत सिंह को भी रैली स्थल पर उपस्थित रहने को बताया गया था। विपक्ष ने सवाल उठाया

विपक्ष ने इस प्रकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार न डालने का वादा करके सत्ता में आई थी। धर्मकोट हलके से कांग्रेस नेता एडवोकेट रविंदर सिंह रवि ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि यह कोई सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि आगामी चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की रैली थी, जिसका वित्तीय बोझ पंजाब की जनता पर डाला जा रहा है। वीडियो जारी कर की निंदा

विज्ञापनIn-Article Banner

वहीं, मोगा हलके से कांग्रेस नेता एडवोकेट परमपाल सिंह तख्तूपुरा ने वीडियो जारी कर सरकार की नीति की निंदा करते हुए कहा कि 116 एकड़ में पंडाल लगाकर लोगों के करोड़ों रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं। यूथ कांग्रेस नेता सोहन सिंह खेला ने भी बताया कि 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के घटनास्थल पर इसे जानबूझकर सरकारी रैली का रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपना आयोजन करे, इस पर आपत्ति नहीं है, परंतु सार्वजनिक धन की इस प्रकार बर्बादी स्वीकार्य नहीं है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर