- Hindi News
- International
- Iran Drone Attack On Kuwait | Italian Citizens Killed | Latest News
ईरान के ड्रोन हमले में गुरुवार को कुवैत में दो इटली के नागरिकों की जान चली गई। हमले में एक पाकिस्तानी और एक कुवैती नागरिक भी चोटिल हुए हैं।
इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने दोनों नागरिकों की मौत की पुष्टि की। रॉयटर्स के अनुसार, दोनों जर्मनी की रक्षा कंपनी राइनमेटल में टेक्नीशियन थे।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि सेना ने राष्ट्र के हवाई क्षेत्र में अनेक ड्रोन देखे थे। इसके बाद फौज ने उनसे निपटने की कार्रवाई की। हमले में राष्ट्र के एक महत्वपूर्ण ठिकाने को निशाना बनाया गया था।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले के दौरान गिरे मलबे के टुकड़ों से लोग घायल हुए।
कुवैत में तैनात हैं इटली के करीब 400 सैनिक
कुवैत में इटली की सैन्य मौजूदगी भी है। कुवैत में इटली के राजदूत लोरेंजो मोरिनी ने 4 नवंबर को बताया था कि वहां करीब 400 इटली के सैनिक तैनात हैं। इनमें से ज्यादातर एक एयरबेस पर तैनात हैं।
राजदूत के अनुसार, ईरान युद्ध के बीच इटली के सैनिकों को कई हफ्तों तक बंकरों और सुरक्षित ठिकानों में रहना पड़ा था। इसके बावजूद उन्होंने कुवैत में अपनी तैनाती जारी रखी।
ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है इजराइल
इजराइल ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है। इजराइली फौज ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिका की सहायता के बिना भी ईरान पर पूरी ताकत से सैन्य कार्रवाई करने को तैयार है।
फौज के प्रवक्ता एफी डिफ्रिन ने सरकारी ब्रॉडकास्टर कान से कहा कि फौज हालात पर नजर रख रही है और किसी भी समय आक्रमण कर सकती है।
खबर अपडेट हो रही है…







