पंजाब के राजपुरा के रहने वाले हरमन नूरी की जम्मू-कश्मीर में सेना में ड्यूटी के बीच जान चली गई। हरमन नूरी 24 वर्ष का था। वह पटियाला जिले के राजपुरा के नजदीकी गांव गद्दोमाजरा का रहने वाला था।

मंगलवार शाम लगभग 4 बजे फौज की ओर से परिवार को उसकी मृत्यु की सूचना दी गई। वान का पार्थिव शरीर सैन्य अधिकारियों की ओर से गांव लाया जा रहा है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

3 वर्ष पहले सेना में हुआ था भर्ती

विज्ञापनIn-Article Banner

जानकारी के मुताबिक, हरमन नूरी पुत्र जसवीर सिंह करीब तीन साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय फौज में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग पूरी करने के पश्चात उसकी तैनाती यूनिट 20 पंजाब के तहत जम्मू में हुई थी। वह वहीं अपनी ड्यूटी निभा रहा था।

गांव के सरपंच ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे फौज के कार्यालय से फोन आया कि हरमन नूरी की ड्यूटी के बीच जान चली गई है। खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

फौज के अधिकारी सैनिक के पार्थिव शरीर को गांव लेकर आ रहे हैं। यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल सैनिक की मृत्यु के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट