- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Dog Attack Case | Minister Harbhajan Singh ETO Meets Family
अमृतसर में आवारा कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाले 8 वर्ष के बच्चे रणजीत सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ईटीओ आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा क
दरअसल, अमृतसर के हलका जंडियाला गुरु के गांव जलाल में आवारा कुत्तों के हमले में 8 वर्ष के बच्चे रणजीत सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना के पश्चात परिवार में शोक का माहौल है।
परिवार के साथ शोक साझा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि मासूम बच्चे की असमय मौत बेहद दुखद है। इस नुकसान की भरपाई किसी भी प्रकार से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
मुश्किल घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है: हरभजन सिंह ईटीओ
मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चे की मृत्यु से परिवार को जो दुख पहुंचा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इसी बीच उन्होंने परमात्मा से दिवंगत बच्चे की आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना की। साथ ही दुखी परिवार को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत देने की अरदास भी की।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







