अमृतसर| पंजाबी भाषा, साहित्य और विरासत के प्रचार-प्रसार हेतु सक्रिय संस्था पंजाबी लेंस की मासिक मीटिंग भाई वीर सिंह हेरिटेज म्यूजियम, लॉरेंस रोड में हुई। टाइमलैस अमृतसर के सहयोग से हर महीने के तीसरे शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में डॉ. भाई वीर सिंह के जीवन, साहित्य और पंजाबी समाज को दिए योगदान पर चर्चा की गई। टाइमलैस अमृतसर के संस्थापक सीए दविंदर सिंह पंकज मिश्रा और डॉ. जोगिंदर सिंह के सहयोग से सदस्यों ने म्यूजियम और डॉ. भाई वीर सिंह के ऐतिहासिक निवास का भ्रमण किया। इसके पश्चात पुस्तकालय में साहित्यिक चर्चा हुई। रश्मि कटारिया और रजिंदर सिंह ने कविता गायन किया, जबकि गोबिंदप्रीत सिंह ने रबाब की धुनों से समां बांधा।