• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Ram Tirtha Fair: After Performing Havan yagna And Aarti On The Banks Of The Lake, The Saints Released The Fish Wearing A Nose Ring.

भगवान वाल्मीकि जी की तपोस्थली और लवकुश समेत माता सीता का आश्रय स्थल भगवान वाल्मीकि तीर्थ रामतीर्थ के सालाना मेले के दूसरे दिन संतों ने मिलकर सरोवर की मछली को नत्थ डाली।

बाद दोपहर श्री धुन्ना साहिब गद्दी नशीन महंत मलकीत नाथ, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल श्राइन बोर्ड के चेयरमैन बालयोगी बाबा प्रगट नाथ, बाबा गिरधारी नाथ समेत, पवन द्रविड, भाजपा नेता अश्वनी शर्मा समेत कई महापुरुष पहुंचे। इससे पहले संतों ने मिलकर संत-महापुरुषों ने मिलकर विश्व शांति और श्रद्धालुओं के कल्याण की कामना के साथ विधिवत हवन-यज्ञ किया।

इसी बीच संत समाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुतियां डालीं और सृष्टि के रचयिता भगवान वाल्मीकि जी की भव्य आरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हवन-यज्ञ के उपरांत संतों द्वारा प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए एक मछली को नत्थ पहनाकर पुनः पवित्र सरोवर में छोड़ा गया। महंत मलकीत नाथ और बालयोगी प्रगट नाथ ने मछली को नत्थ डालने के धार्मिक महत्व को समझाया। इस अनूठी परंपरा के बारे में जानकारी देते हुए संतों ने कहा कि अनेक वर्ष पहले मेले के बीच पवित्र सरोवर में स्नान करते समय प्रायः कोई न कोई अनहोनी या दुर्घटना हो जाया करती थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

इस संकट के निवारण हेतु उस वक्त संतों ने मिलकर जल देवता की विशेष पूजा-अर्चना की और सरोवर की मछली को नत्थ डालकर छोड़ने की परंपरा आरंभ की, जो आज भी निरंतर जारी है। महंत जी के मुताबिक इस परंपरा की शुरुआत के पश्चात से ही सरोवर में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव होने लगा। इस अवसर पर भारी संख्या में संत- श्रद्धालु उपस्थित रहे रामतीर्थ मेले में माता आरती देवा मंदिर में सत्संग का आयोजन किया। जिसमें सुबह से लेकर शाम तक संतों ने सत हरिनाम संकीर्तन किया। इसमें संतों ने बताया कि बिना सत्संग के हमारा जीव अधूरा है।

नाम सिमरन के बिना मनुष्य के जीवन में अंधेरा ही अंधेरा रहता है। मेले में आई संगत ने माता सीता जी के धरती के अंदर समाने वाले मंदिर के दर्शन करके जीवन का धन्य किया। मंदिर के संचालक के धरती से जन्मी माता सीता जी इसी स्थल पर समाई थी। मेले में नगर की अनेक सभा सोसायटियों ने मिलकर संगत की सेवा हेतु लंगर और चाय पकौड़ों की व्यवस्था की। इस घटनास्थल पर भगवान वाल्मीकि तीर्थ श्राइन बोर्ड के जीएम मधुर भाटियां, शशि गिल, शक्ति कल्याण. गोविंद, संत मेघनाथ महाराज, संत संगत नाथ महाराज, पवन हंस खादी बोर्ड चेयरमैन समेत कई नेता जन और संत पहुंचे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट