- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Chhath Festival Celebrated With Devotion In Divya Sarovar
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सत्संग आश्रम, नूरमहल स्थित ‘दिव्य सरोवर' में महापर्व छठ श्रद्धा के साथ मनाया। इस दो दिवसीय विशेष आयोजन में भारी संख्या में संगत एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रविवार, सायं को दिव्य सरोवर के पावन तट पर श्रद्धालुओं ने अस्तागामी (डूबते हुए) सूर्य को विधिवत अर्घ्य अर्पित किया। सरोवर का संपूर्ण वातावरण भक्तिमय तथा आलोकित दिखाई दिया।
रात्रि में सत्संग पंडाल में ‘विशेष भजन संध्या' में मधुर भजनों की प्रस्तुति ने समस्त को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके संस्थान की प्रचारिका साध्वी सौम्या भारती ने विचारों से छठ पर्व के भीतर छिपे गहन आध्यात्मिक संदेश को समझाया।
साध्वी ने बताया कि सूर्य उपासना का यह पर्व केवल बाहरी अनुष्ठान नहीं, बल्कि भीतर के आत्म-सूर्य को जागृत करने और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है। पर्व के समापन दिवस पर सोमवार को दिव्य सरोवर पर उदयगामी (उगते हुए) सूर्य को अर्घ्य देकर विश्व शांति और सर्वकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में सपरिवार पधारे श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







