फाजिल्का जिले के ग्राम हंसता कलां के रहने वाले एक किसान की किस्मत उस समय बदल गई जब वह दिवाली पर गलती से जले 500 के नोट को बदलने हेतु लॉटरी वालों की दुकान पर पहुंचा।

जले हुए नोट के बदले लॉटरी विक्रेता ने उसे लॉटरी का टिकट दे दिया। जिस पर 3 लाख रूपए की लॉटरी लगी है। इसके बाद किसान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। ढोल पर नाच कर इस प्रसन्नता को व्यक्त किया जा रहा है।

सूचना देते हुए कुलवंत सिंह ने बताया कि वह एक छोटा किसान है। जो खेतीबाड़ी करता है। उसने बताया कि दिवाली पर्व पर पटाखे चलाते वक्त उसका एक 500 का नोट जल गया था। जिसे वह अपनी जेब में लिए घूम रहा था।

विज्ञापनIn-Article Banner

टिकट विक्रेता जला हुआ वह नोट दिखाते हुए, जिसके बदले उन्होंने लॉटरी का टिकट दिया था।

जला हुआ नोट बदलने दुकान पर गया था

उसे पता चला कि फाजिल्का के मेहरिया बाजार में रूपचंद लाटरी वालों के यहां से खराब नोट बदले जाते हैं। जहां वह नोट बदलने हेतु पहुंचा, मगर लॉटरी विक्रेता ने 500 के जले हुए नोट के बदले उसे लॉटरी का टिकट दे दिया।

जिस पर उसे तीन लाख रूपए की लॉटरी लगी है। कुलवंत सिंह का कहना है कि उसने कभी सोचा नहीं था कि किस्मत ऐसे भी बदल सकती है।

उधर लॉटरी टिकट विक्रेता बॉबी का कहना है कि कुलवंत सिंह द्वारा उनकी दुकान से जले हुए 500 के नोट के बदले सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट नंबर 60025 खरीदा गया था। जिस पर 10-10 हजार के 30 इनाम लगे हैं। यानी 30 लाख का इनाम आया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट