पठानकोट के जवाहर नवोदय विद्यालय में सुसाइड करने वाला 8वीं के स्टूडेंट भूत-प्रेत के वहम से डरा हुआ था। उसने खुद सुसाइड नोट में इसका जिक्र किया। उसने कहा कि वह भूत-प्रेत से परेशान हो चुका है।

वह बीमार भी रहता था। उसकी आंखों की रोशनी भी आधी रह गई थी और एलर्जी के कारण उसे सांस लेने में भी तकलीफ होती थी। शुरुआत में किसी को सुसाइड की वजह सामने नहीं आई। हालांकि पड़ताल के बीच पुलिस के हाथ सुसाइड नोट लगा।

इससे सुसाइड की वजह का खुलासा हुआ। हालांकि इकलौते बेटे की मौत के पश्चात परिवार सदमे में है और इस बारे में अधिक कुछ नहीं कह पा रहा है। वहीं पुलिस भी खुलकर कुछ कहने से बच रही है।

विज्ञापनIn-Article Banner

हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था लक्ष्य जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले लक्ष्य ने 18 और 19 नवंबर की आधी रात हॉस्टल में अपने कमरे के दरवाजे से फंदा लगाया था। रात करीब एक बजे सदन प्रभारी (हाउस मास्टर) ने उसे फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना प्रिंसिपल को दी।

स्कूल प्रबंधन लक्ष्य को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ. संदीप कुमार ने परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी।

पिता ने कहा- दिवाली मनाकर लौटा, हॉस्टल में फंदा लगाया सरना के गांव डल्ला बलीयूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत पिता चरणजीत ने पुलिस को जानकारी दी था कि उनके दोनों बच्चे लक्ष्य बैंस और बेटी लक्षिका नाजोचक्क के नवोदय विद्यालय में आठवीं क्लास के विद्यार्थी थे।

वह दोनों ही स्कूल के हॉस्टल में ही रहते थे। दोनों बच्चे दिवाली की छुट्टियां घर पर बिताने के पश्चात 16 नवंबर को सुबह 11 बजे ही स्कूल लौटे थे। इसके दो दिन बाद लक्ष्य ने सुसाइड कर लिया।

CCTV कैमरे न होने से पता नहीं चला स्कूल के प्रिंसिपल संदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में कुल 56 CCTV कैमरे लगे हैं। हालांकि प्राइवेसी के नियमों के तहत हॉस्टल रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इसी वजह से लक्ष्य के सुसाइड करने का किसी को पता नहीं चला।

जानें लक्ष्य ने सुसाइड नोट में क्या लिखा था पुलिस व परिजनों के अनुसार सुसाइड नोट में लक्ष्य ने लिखा कि वह अपनी बीमारी और भूत-प्रेत के कारण परेशान था। उसे लग रहा है कि भूत-प्रेत के कारण ही वह ठीक नहीं हो रहा। पिता के अनुसार लक्ष्य की आंखों की रोशनी 50% से कम थी। वहीं एलर्जी होने के कारण उसे अक्सर सांस लेने में तकलीफ होती थी। इस वजह से वह काफी परेशान रहता था।

कोई बच्चा ऐसा कदम न उठाए, जानिए किसकी क्या जिम्मेदारी…

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट