मोगा की विधानसभा हलका निहाल सिंह वाला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर के बड़े भाई गुरप्रीत सिंह बिलासपुर का बीती मंगलवार रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मार्केट कमेटी निहाल सिंह वाला के चेयरमैन अमृतपाल सिंह दीना साहिब ने कहा कि गुरप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार यानि आज दोपहर 2 बजे उनके पैतृक गांव बिलासपुर में किया जाएगा। गुरप्रीत सिंह बिलासपुर कला और साहित्य जगत में सक्रिय थे। वे लंबे समय तक रंगमंच से जुड़े रहे और उन्होंने कुछ समय तक पत्रकारिता भी की थी। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर व शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।