श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर जनता केयर चैरिटेबल चिकित्सालय, टांडा रोड, पठानकोट बाईपास में विशेष नेत्र चिकित्सा कैंप आरंभ किया। कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि ने मरीजों की आंखों की जांच की। पहले दिन 150 मरीजों ने आंखों की जांच करवाई और फ्री सेहत सुविधाओं का फायदा उठाया।

चिकित्सालय के मुख्य प्रबंधक डॉ. जसबीर कौर गिल और डॉ. गुरबीर सिंह गिल ने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से शुरू की गई यह जनसेवा एक दिसंबर तक लगातार जारी रहेगी। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क ओपीडी जांच, दवाइयां और चश्मे उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उद्घाटन संत बाबा महिंदर सिंह ब्यास पिंड वालों ने सुखमनी साहिब के पाठ के उपरांत अरदास करके किया। उन्होंने संगत को आंखों की नियमित छानबीन करवाने, उचित इलाज लेने और चिकित्सालय की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया।

विज्ञापनIn-Article Banner

इस मौके बाबा हरजोत सिंह ब्यास पिंड, रणजीत सिंह राणा, हरिंदर सिंह ढींडसा, डॉ. परगट सिंह संघवाल, पार्षद रवि कुमार, दलजीत सिंह, जगजीत सिंह खालसा, राज कुमार जसवाल, हरप्रीत सिंह उर्फ अकाल सिंह, फुम्मण सिंह ठेकेदार, ओम प्रकाश, त्रिपजोत सिंह जोधा, जसप्रीत सिंह, लाल चंद, सुरिंदर सिंह राज, महिंदर सिंह लम्मा पिंड, जोगिंदर सिंह जंबा, रणवीर सिंह बल्ल, सतनाम सिंह और बलवीर सिंह बसरा समेत गणमान्य मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट