मोहाली में पंजाब पुलिस में ASI भर्ती करवाने के नाम पर एक महिला से 6.15 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी ने खुद को सरकारी चिकित्सालय का ईएनटी चिकित्सक बताकर महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी राजनीतिक हलकों में अच्छी पहुंच है। वह उसके भाई को सीधे एएसआई भर्ती करवा सकता है। नौकरी नहीं लगने पर महिला ने पैसे वापस मांगे तो अभियुक्त ने 3 लाख रुपए लौटा दिए, लेकिन बाकी 3.15 लाख रुपए हड़प लिए। साइबर क्राइम पुलिस ने महिला की शिकायत पर अभियुक्त और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। विस्तार से जानिए ठगी की पूरी कहानी… BNS और IT एक्ट के तहत केस दर्ज साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत के आधार पर निरवैर सिंह और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं।
पंजाब पुलिस में ASI भर्ती के नाम पर ठगी:खुद को सरकारी चिकित्सालय का चिकित्सक बताया, राजनेताओं से अच्छे लिंक का झांसा; FIR दर्ज
मोहाली में पंजाब पुलिस में ASI भर्ती करवाने के नाम पर एक महिला से 6.15 लाख रुपए की ठगी की गई। विस्तार से जानिए ठगी की पूरी कहानी… BNS और IT एक्ट के तहत केस दर्ज साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत के आधार पर निरवैर सिंह और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) और…
EEditor
25 नव॰ 2026, 10:11 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






