राली जलाने की घटनाओं में इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाइल शॉट

लुधियाना में धान की कटाई 100 फीसदी पूरी हो चुकी है, लेकिन पराली जलाने की घटनाओं में इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गई है। इस सीजन पराली जलाने के 383 प्रकरण सामने आ चुके हैं। पिछले वर्ष कुल 219 मामले दर्ज किए गए थे।

अर्थात इस बार 164 प्रकरण अधिक हैं। जिले में इस सीजन करीब 2.6 लाख हेक्टेयर इलाका में धान की खेती हुई थी। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के 15 सितंबर से 23 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, अधिकारियों ने 371 खेतों का निरीक्षण किया।

विज्ञापनIn-Article Banner

इनमें 203 जगहों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों पर 9.25 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना (ईसी) लगाया गया है। वहीं, 73 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।

इसके अलावा, पराली जलाने वाले 132 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। इससे उनकी जमीन से जुड़े लेन-देन प्रभावित हो सकते हैं। जिन इलाकों में पराली जलाने की ज्यादा घटनाएं सामने आईं, वहां के नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों को 125 चेतावनी नोटिस भी जारी किए गए हैं।

पिछले साल के मुकाबले कार्रवाई भी ज्यादा पिछले वर्ष 30 नवंबर तक पराली जलाने के 116 मामलों की ही भौतिक पुष्टि हुई थी। तब 98 मामलों में पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया था और बीएनएस की धारा 223 के तहत 55 एफआईआर दर्ज की गई थीं। किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में 87 रेड एंट्री की गई थीं, जबकि नोडल और सुपरवाइजरी अधिकारियों को केवल 4 चेतावनी नोटिस जारी हुए थे।

AQI में भी हुआ सुधार दूसरी तरफ, लुधियाना की हवा की गुणवत्ता में पिछले कुछ दिनों से सुधार देखने को मिला है। मंगलवार शाम को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 194 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सोमवार को औसत एक्यूआई 200, रविवार को 207 और शनिवार को 246 रहा था। इन तीनों दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी।

पराली जलाने के मामलों की संख्या बढ़ी है डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने मीडिया से बताया कि इस वर्ष पराली जलाने के मामलों की संख्या बढ़ी है, मगर कुल जला हुआ इलाका कम हुआ है। अगले सीजन में छोटे और सीमांत किसानों को पराली प्रबंधन की मशीनरी उपलब्ध करवाने और उसकी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि आग लगाने की घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट