नगर में नो-एंट्री नियमों को सख्ती से लागू कराने की मांग को लेकर भाजपा नॉर्थ मंडल ने पुलिस कमिश्नर को रिमाइंडर पत्र सौंपा। इसमें पूर्व विधायक केडी भंडारी द्वारा 17 अगस्त को दिए गए मांग पत्र पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। कहा गया कि शहर में नो-एंट्री के दौरान बसों का प्रवेश अब भी लगातार जारी है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले महीनों बस की चपेट में आने से एक डिलीवरी ब्वॉय की मृत्यु की घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे शहरवासियों, दुकानदारों और व्यापारियों में फिक्र बढ़ी है। भाजपा नॉर्थ मंडल ने कहा कि नगर के अंदरूनी व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक नो-एंट्री नियम आम लोगों व व्यापारियों पर लागू हैं, किंतु बड़ी बसों और भारी वाहनों के उल्लंघन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। केडी भंडारी ने नियम पालन की पड़ताल की मांग की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट