कोटकपूरा शहर के सुरगापुरी क्षेत्र (वार्ड नंबर 25) में बुधवार सुबह एक जर्जर मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि वक्त रहते कमरे में सो रहे बच्चे को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मलबे के नीचे दबने से बेड समेत अन्य घरेलू सामान पूरी प्रकार क्षतिग्रस्त हो गया। रविदास मंदिर वाली गली निवासी विधवा निर्मला देवी अपने बच्चों के साथ इस जर्जर मकान में रहती हैं। बुधवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य कमरे से बाहर थे और अंदर एक बच्चा सो रहा था। अचानक छत से दरकने की आवाज आने पर परिजनों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाल लिया। वे घर का सामान समेटने की तैयारी कर ही रहे थे कि पूरी छत भरभरा कर नीचे आ गिरी। रजिस्ट्री की अड़चन से नहीं मिला आवास योजना का लाभ पीड़िता निर्मला देवी ने बताया कि कमरे की हालत बेहद खराब थी। उन्होंने कई बार प्रशासन से मरम्मत की गुहार लगाई और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी आवेदन करने का प्रयास किया। लेकिन, मकान की रजिस्ट्री उनके स्वर्गीय बुजुर्ग के नाम होने की वजह से उन्हें सरकारी मदद नहीं मिल सकी। निर्मला देवी और पूर्व पार्षद सतीश कुमार मेच्छी ने सरकार व प्रशासन से तुरंत आर्थिक सहायता की मांग की है। पूर्व पार्षद ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है और मेहनत-मजदूरी कर गुजारा करता है। प्रशासन को इनकी स्थिति देखते हुए एक कमरे के निर्माण हेतु तुरंत मदद देनी चाहिए।
फरीदकोट में जर्जर मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार:कमरे में सो रहे बच्चे को आवाज सुनते ही बाहर निकाला; घरेलू सामान मलबे में दबा
कोटकपूरा शहर के सुरगापुरी क्षेत्र (वार्ड नंबर 25) में बुधवार सुबह एक जर्जर मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि वक्त रहते कमरे में सो रहे बच्चे को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
EEditor
25 नव॰ 2026, 11:42 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






