जालंधर | प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दोआबा श्री गुरु सिंह सभा, चौक अड्डा होशियारपुर में श्रद्धा के साथ गुरमत समागम करवाया। इस मौके श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत भाई तेजपाल सिंह, भाई अजमेर सिंह, भाई पवनीत सिंह, भाई गुरपाल सिंह, स्त्री सत्संग सभा, बीबी भानी जी सेवा सोसायटी और बेबे नानकी जी सेवा सोसायटी के सदस्यों ने गुरबाणी कीर्तन एवं कथा-विचार से संगत को गुरबाणी और गुरु इतिहास से जोड़ते गुरु साहिब की शिक्षाओं का संदेश दिया। समागम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। भारी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। इस मौके प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह हीरा भाटिया, प्रधान अमृतपाल सिंह भाटिया, जनरल सचिव मक्खन सिंह, सरदारां सिंह मक्कड़, दीदार सिंह बिरदी, सतबीर सिंह बाबा, बूटा सिंह भाटिया, मनमहिंदर सिंह संधल, बीबी सुरिंदर कौर, बीबी परमिंदर कौर मक्कड़ एवं बीबी रुपिंदर कौर भाटिया समेत अन्य मौजूद थे।