जालंधर | शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की गली नंबर-6 में एफएस क्रिकेट क्लब की तरफ से बालाजी तथा खाटूश्याम जी की चौकी करवाई गई। नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा प्रमुख मेहमान के तौर पर विशेष रूप से पहुंचे। आयोजकों ने उन्हें सम्मानित किया। राजन शर्मा ने कहा कि जीवन में जब हार मानने की नौबत आए तो खाटू नगरी वाले बाबा को याद करना चाहिए। आयोजकों ने चौकी करवाने में सहयोग करने वाले नौजवान साथियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रिंकू बदवार, एडवोकेट मोहित शर्मा, अंश अरोड़ा, गगन तलवार (सनी), राहुल चौहान, करण बदवार मौजूद रहे।