पठानकोट| पंजाब यूथ कांग्रेस के राज्य सचिव और पठानकोट के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभयम शर्मा ने यूथ कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष शुभम शर्मा की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसकी निंदा की है। अभयम शर्मा ने बताया कि शुभम शर्मा पीसीएस कैडर के पदों के उन सैकड़ों युवा अभ्यर्थियों हेतु न्याय की आवाज उठा रहे थे, जो पंजाब लोक सेवा आयोग पटियाला की चयन प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं का शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में चंडीगढ़ में आयोजित विरोध रैली में पठानकोट से पहुंची उनकी टीम ने राष्ट्र के योग्य और मेहनती युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को खत्म करने हेतु अपना पूरा समर्थन दिया। अभयम शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि शुभम शर्मा और हिरासत में लिए गए अन्य कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी गैरकानूनी : अभयम
पठानकोट| पंजाब यूथ कांग्रेस के राज्य सचिव और पठानकोट के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभयम शर्मा ने यूथ कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष शुभम शर्मा की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसकी निंदा की है। अभयम शर्मा ने बताया कि शुभम शर्मा पीसीएस कैडर के पदों के उन सैकड़ों युवा…
EEditor
24 नव॰ 2026, 08:46 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






