शाहपुर कंडी|मामून चौक में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बैल बुरी प्रकार घायल हो गया। सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल टीम के प्रधान राकेश भगत अपने साथियों व दीनानगर से पहुंची गौ रक्षा दल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने घायल बैल को उपचार के लिए मामून स्थित गौशाला में पहुंचाया। डॉ. राकेश महाजन ने बताया कि उनकी गौशाला में पहले से ही 11 दुर्घटनाग्रस्त और घायल पशु मौजूद हैं, जिनका इलाज और देखभाल की जा रही है। इस अवसर पर डॉक्टर मुकेश शर्मा, गौ रक्षा दल के प्रधान राकेश भगत, ज्ञानचंद शर्मा, मधु शर्मा, नवल शर्मा, सौरभ शर्मा, ठाकुर दिलजीत सिंह, रणधीर सिंह, विराट महाजन उपस्थित थे।