- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Sarpanches Staged A Sit in Protest Over Non receipt Of MNREGA And Sanitation Funds.
सरपंच संगठन धार कलां की ओर से मनरेगा तथा सैनिटेशन की बकाया राशि को लेकर बीडीपीओ कार्यालय धार कलां में धरना दिया गया। इस अवसर पर धार इलाका के तकरीबन 26 सरपंच धरने में शामिल हुए।
सरपंच संगठन धार कलां के अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने जानकारी दी कि उनकी ओर से यह धरना पंचायतों की ओर से मनरेगा तथा सैनिटेशन के तहत पूर्व में करवाए गए विकास कार्यों की बकाया राशि को लेकर दिया गया है। दीपक ठाकुर ने कहा कि इलाका की पंचायतों की ओर से पिछले तीन वर्ष से बकाया राशि न मिलने से विकास कार्यों में रुकावट पैदा हो गई हैं। वहीं दुकानदार एवं मैटिरियल सप्लाई करने वाले पैसे को लेकर सरपंचों को परेशान कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मनरेगा के कार्य का लगभग साढ़े तीन करोड़ और सैनिटेशन का करीब तीन करोड़ की पेमेंट पिछले वक्त की नहीं हुई है। सरपंच राजेंद्र सिंह, सरपंच करतार सिंह, सरपंच राकेश कुमार, सरपंच वीना देवी, संतोष कुमारी ने बताया कि आज भी उनकी इस समस्या को सुनने हेतु कार्यालय में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। बीडीपीओ धार कलां शमशेर सिंह ने कहा कि मनरेगा के फंड केंद्र सरकार की ओर से ही जारी नहीं हुए हैं। फंड जारी होते ही समस्त पंचायतों को राशि वितरित कर दी जाएगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







