- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Gill Road Activa Theft | Thief Uses Master Key; CCTV Footage
लुधियाना में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला गिल रोड का है जहां रविवार दोपहर पंजाब हैंडलूम के बाहर से एक युवक दिनदहाड़े 3G एक्टिवा चोरी करके फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
कपड़े खरीदने गए थे पीड़ित गगन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गगन रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे गिल रोड स्थित पंजाब हैंडलूम के पास कपड़े खरीदने हेतु आए थे। उन्होंने अपनी 3G एक्टिवा दुकान के बाहर पार्क की और शॉपिंग करने अंदर चले गए। जब वे कुछ देर बाद बाहर लौटे तो वहां से उनकी एक्टिवा गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के पश्चात भी जब स्कूटर का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
सीसीटीवी में कैद हुई चोर की चालाकी
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा और उसकी पूरी हरकत साफ नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक पहले घटनास्थल पर पहुंचता है और आसपास के माहौल का जायजा लेते हुए रेकी करता है। जब उसे यकीन हो जाता है कि कोई उसकी तरफ नहीं देख रहा, तो वह बड़े आराम से गगन की एक्टिवा पर जाकर बैठ जाता है। इसके बाद वह जेब से मास्टर-की निकालता है और कुछ ही सेकंड में एक्टिवा का लॉक खोलकर वहां से रफूचक्कर हो जाता है।
इलाके के दुकानदारों और लोगों में दहशत
गिल रोड जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के पश्चात स्थानीय दुकानदारों और खरीदारी करने आने वाले लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस से आरोपी की शीघ्र पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और एक्टिवा बरामद करने की मांग की है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







